Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

संस्कार प्ले स्कूल में मना आजादी का जश्न,राठौड़ ने किया जागरूक

India-1stNews








बीकानेर।  15 अगस्त को संस्कार प्ले स्कूल करणी नगर लालगढ मे 77वां स्वतंन्त्रता दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि  बिहारी सिह राठौड़ अध्यक्ष बार एसोसियेशन, बीकानेर ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ! अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि राठौड़ ने बच्चो द्वारा किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवम स्कूल प्रबंधन की खुले दिल से उनके द्वारा की गई मेहनत एवम अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चो को विधि के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। यदि बच्चो को इसी उम्र में कानून का ज्ञान होगा तो बच्चे निश्चित रुप से अपराध से दूर रहेंगे। कार्यक्रम के नौनिहाल बच्चो द्वारा बहुत ही सुन्दर नृत्य पेश किया गया । छोटे-छोटे बच्चे भिन्न भिन्न देश भक्तो की वेशभूषा पहने अत्यंत ही मनमोहक लग रहे थे।मुख्य अतिथि का स्वागत एङ दलपत सिंह सेरूना द्वारा माल्यापर्ण कर किया गया।

समारोह के अन्त में स्कूल की डायरेक्टर श्रीमति शिवाजी राठौड़ ने मुख्य अतिथि एवं सभी अभिभावको सहित अन्य अतिथियो को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562