Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

अवैध पिस्टल जिंदा कारतूस सहित आरोपी बहादुर गिरफ्तार

India-1stNews





बीकानेर। गुरूवार देर शाम सेरूणा के गांव गोपालसर से पुलिस को इत्तला मिली की गांव में पानी की टंकी के पास एक जना सरेआम बंदूक लेकर घुम रहा है । सेरूणा पुलिस एक्टिव हुई व सीओ विकी नागपाल के निर्देशन में टीमें गांव गोपालसर पहुंची। सेरूणा थाने के एएसआई चैनदान ने बताया कि अधिकारियों के सुपरविजन में अवैध हथियारों की धरपकड़ के दौरान टीम गांव गोपालसर पहुंची व मुखबीर के बताए गए हुलिया के अनुसार तलाश प्रारंभ की। पुलिस ने गोपालसर निवासी 37 वर्षीय बहादुरसिंह पुत्र करणीसिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से एक अवैध पिस्टल व एक जिंदा कारतूस जब्त कर लिया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच महेश कुमार को दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562