Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

6 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews







बीकानेर। 6 वर्षीय नाबालिग के साथ यौन उत्पीडऩ करने के मामले में पुलिस ने एक्शन में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में दो दिनों के भीतर ही चालान पेश कर दिया है। इस सम्बंध में 23 अगस्त पीडि़ता के परिजनों ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि उसकी नाबालिग 6 वर्षीय बेटी गली में खेल रही थी। इसी दौरान सर्वोदय बस्ती निवासी अब्बास अली पुत्र मुख्तयार अली उसे बहला फुसलाकर अपने घर में ले गया। जहां पर आरोपी ने हैवानियत करते हुए उसके साथ यौन उत्पीडऩ किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर दबिश दी। पुलिस टीम ने पीड़ता का शीघ्र मेडिकल मुआयना करवाया और पंडि़त धर्मकांटे के सामने गली में रहने वाले आरोपी अब्बास को घटना के 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे उसके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीडि़ता के मेडिकल,अभियोजन विभागक के बेहतर समन्वय से कार्य करते हुए दो दिवस के भीतर ही अनुसंधान पूर्ण कर चालान पॉक्सो न्यायालय में पेश कर दिया। मामला गंभीर होन के चलते मामले को केश ऑफीसर स्कीम में लिया गया है। जिसे न्यायालय से शीघ्र ट्रायल पूर्ण कर निर्णय करवाया जाएगा।आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सुरेशकुमार, एसआई सुखजीत सिंह, सीओ सिटी कार्यालय के एएसआई बीरबलराम, हैड कांस्‍टेबल हीरा सिंह, कांस्‍टेबल रविन्‍द्र कुमार, कैलाश बिश्‍नोई, छगनलाल, राकेश कुमार, श्रीमती संजू, श्रवण सिंह, सीओ सिटी कार्यालय के कांस्‍टेबल कपिल कुमार, महावीर सिंह, श्रीराम सहित पूरी टीम का सक्रिय सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562