Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बार एसोसिएशन बीकानेर ने किया पुलिस अधीक्षक का सम्मान

India-1stNews







बीकानेर। आज बार एसोसिएशन बीकानेर द्वारा देवेन्द्र कुमार बिश्नोई (पुलिस अधीक्षक, नवसर्जित जिला गंगापुर सिटी)  का  बार एसोसिएशन परिसर में  अभिनन्दन एवं मार्ल्यापण किया गया।बार एसोसिएशन बीकानेर के मीडिया प्रभारी अनिल सोनी एडवोकेट ने बताया कि इस अवसर पर अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़ द्वारा देवेन्द्र कुमार बिश्नोई के जीवन परिचय व उनकी ईमानदार कार्यशैली के बारे में समस्त अधिवक्तागण को अवगत करवाया। अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड के साथ-साथ पूर्व सभापति मुमताज अली भाटी वरिष्ठ अधिवक्तागण ओ.पी. हर्ष व मांगू सिंह राठौड सचिव हितेश कुमार छंगाणी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बार एसोसिएशन बीकानेर का आभार जताते हुए कहा कि  एक पुलिस अधिकारी होते हुए बार एसोसिएशन बीकानेर द्वारा स्वागत करना सुखद एहसास है। इस तरह के आयोजन होने से पुलिस और अधिवक्ता वर्ग में सहयोग की भावना बनी रहती है और आपसी टकराव भी नही होता हे। पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए   अधिवक्ता और पुलिस को मिलकर कार्य करना पड़ेगा। इस दौरान अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़, सचिव हितेश कुमार छंगाणी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा, बार कॉन्सलर कुलदीप शर्मा, उपाध्यक्ष साजिद मकसूद, प्रवक्ता अरविन्द सिंह शेखावत, सह सचिव मनोज बिश्नोई ( अलाय), मीडिया प्रभारी अनिल सोनी एडवोकेट,ज्ञान शर्मा भंवर सिंह सोनी, गिरीराज सिंह भाटी, जगदीश सेवग, ज्ञानप्रकाश मारू, शिवचन्द भोजक, विक्रम सिंह बिदावत, रणधीर सिंह राठौड, अक्षयराज सिंह चौहान, लालदास स्वामी सरजीत सिंह राठौड, राकेश खान, नवनीत सारण, तेज कुमार शर्मा, शान मौहम्मद, बशीर अहमद खिलजी, अब्दुला दिलशाद, सत्यनारायण मारू, सुनिल आचार्य, वसीम मकसुद सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थति रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562