Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

जूनियर स्टेट चैंपियनशिप बैडमिंटन प्रतियोगिता,एसपी तेजस्विनी गौतम ने किया उद्घाटन, जयपुर टीम बनी चैंपियन

India-1stNews






बीकानेर। राजस्थान इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि तेजस्विनी गौतम ने किया मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने और विजेता बनने की शुभकामनाएं दी! मुख्य अतिथि का स्वागत राजेश गोयल टूर्नामेंट के सचिव अरविंद गौड़ ने किया! कार्यक्रम की अध्यक्षता जयचंद लाल डागा ने की एवं विशिष्ट अतिथि राजस्थान बैडमिंटन संघ के सचिव के.के.शर्मा एवं राजेश गोयल ने कि टूर्नामेंट के सचिव अरविंद गौड़ ने बताया कि आज की प्रतियोगिताओं में क्वार्टर फाइनल की राउंड खेले गए बीकानेर ने क्वार्टर फाइनल में जोधपुर को हराया और सेमीफाइनल में संघर्षपूर्ण मुकाबले में टोंक को हराकर फाइनल में खेलने का स्थान पक्का किया! फाइनल लीग मैच में मुकाबला जयपुर टीम से होगा!  बीकानेर टीम के मैनेजर अजय शर्मा ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई दी बीकानेर टीम के कोच विष्णु सुथार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम में समिति के सदस्य सुधीर पवार वीरेंद्र सिंह राठौड़ इंद्र कुमार विक्रम सिंह राठौड़ के के शर्मा डॉक्टर अभिषेक बिनानी दीपचंद जी भवानी शंकर जोशी उपस्थित रहे!



जयपुर बैडमिंटन टीम बनी चैंपियन

बीकानेर में चल रही जूनियर राजस्थान स्टेट बेडमिंटन व इन्टर डिस्टिक चैंपियनशिप 2023 के आज के मुकाबले मैं जयपुर ने फाइनल में बीकानेर को 3-0 से परास्त कर राजस्थान का खिताब अपने नाम किया इस प्रतियोगिता में बीकानेर उपविजेता रहा! जयपुर टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई के साथ-साथ उपविजेता टीम बीकानेर के सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दी गई!

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement