Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

एक की छिनी गई चैन तो एक का पर्स, नकाबपोश बदमाशों ने दिया लूट को अंजाम

India-1stNews





बीकानेर। शहर के दो अलग अलग थाना इलाकों में महिलाओं के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि नयाशहर थाना इलाके में शाम को ईदगाह बारी के पास राह चलती महिला के गले से चैन छिन ले जाने से खलबली मच गई। जानकारी मिली है कि बाइक पर सवार होकर आएं दो नकाबपोश युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात की जानकारी के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने उनके सामने घटना का विरोध जताया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं कोतवाली थाना इलाके में भी शाम को एक महिला के पर्स को काटकर बैग छिनकर फरार हो गये। बताया जा रहा है कि विजय शॉपिग मॉल से पहले टैक्सी का इंतजार कर रही महिला के पर्स को काटकर मोटरसाइकिल सवार रूपये छिन ले गये। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पिछले दो दिनों में यह दूसरी घटना है। परन्तु घटना को अंजाम देने वाले पुलिस की पकड़ से दूर है। जबकि घटना स्थल से सौ मीटर दूरी पर यातायात पुलिस के जवान खड़े रहते है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562