Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बलात्कार का आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

India-1stNews




बीकानेर। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जेएनवीसी पुलिस ने की है। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में 26 जुलाई को परिवादिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि 21 जुलाई को बगसेऊ निवासी श्याम सुंदर पीडिता के घर में जबरदस्ती करते हुए घुस गया।



जिसके बाद आरोपी ने पीडिता के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर मोबाइल, आधा कार्ड भी ले गया। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए आरोपी को ट्रेस आउट किया। जिसके बाद पुलिस टीम ने हैदराबाद शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश दी लेकिन आरोपी ने पुलिस को चकमा दिया और जयपुर पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने भी अपने सुचना तंत्र को एक्टिव किया तो पता चला किया आरोपी बीकानेर में है। जिस पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को वैष्णो धाम रोड़ से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562