Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी की हालत गंभीर ! मेदांता अस्पताल में किया शिफ्ट, डॉक्टरों से फोन पर बात...

India-1stNews




बीकानेर/दिल्ली। कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को मंगलवार को एयर एम्बुलेंस के जरिये दिल्ली के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया. राजस्थान राज्य कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष डूडी (60) का यहां जयपुर के सवाई मान सिंह सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था. उन्हें रविवार को ब्रेन हेमरेज हुआ और उनका ऑपरेशन किया गया था. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों से राहुल गांधी ने फोन पर वार्ता की तो स्थिति में सुधार की जानकारी दी।

रामेश्वर डूडी को दिल्ली के निजी अस्पताल में भेजने का फैसला सोमवार रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अस्पताल का दौरा करने और डॉक्टरों से चर्चा के बाद लिया गया. डूडी 2013 से 2018 तक राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे.



प्रमुख जाट नेताओं में होता है शुमार
बता दें कि रामेश्वर डूडी राजस्थान में कांग्रेस के जाट नेताओं में प्रमुख हैं. बीकानेर की नोखा विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं. पिछले चुनाव (2018) में बीजेपी के प्रत्याशी से रामेश्वर डूडी को हार मिली थी. बता दें कि जयपुर के विद्याधरनगर स्टेडियम में जब जाट महाकुम्भ का आयोजन किया गया था तो रामेश्वर डूडी ने जाट सीएम बनाए जाने की मांग की थी. 

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562