Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

कानून मंत्री का बढ़ा कद, विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन ने गायक प्रकाश माली को भी सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

India-1stNews





प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अब भाजपा एक्टिव मोड पर आ गई है, जहां कांग्रेस लगातार चुनाव को देखते हुए समितियां का गठन कर रही थी वहीं भाजपा इसमें पीछे नजर आ रही थी लेकिन आज भाजपा ने भाजपा संकल्प पत्र समिति की घोषणा कर दी है। इस समिति का संयोजक केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को बनाया गया है वही इस समिति के सह संयोजक के तौर पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा और घनश्याम तिवाड़ी के अलावा कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सुभाष महरिया, प्रभु लाल सैनी सहित 7 सहसंयोजक बनाए गए हैं। 



भाजपा द्वारा जारी की गई संकल्प पत्र समिति में कल 25 लोगों को स्थान दिया गया है जिसमें एक संयोजक 7 सह संयोजक के अलावा प्रसिद्ध लोक गायक प्रकाश माली सहित 17 सदस्य बनाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को इस महत्वपूर्ण समिति का संयोजक बनाना इस ओर इशारा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एक महती भूमिका में नजर आएंगे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562