Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

सिपाही पर बाइक चोरी का आरोप तो किया बर्खास्त, एसआई की शराब ठेके में निकली पार्टनरशिप किया निलंबित

India-1stNews





बीकानेर। जिलें की एसपी तेजस्वनि गौतम ने पुलिस के दो कर्मचारियों पर निलंबित और बर्खास्त की कार्रवाई की है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार सदर सर्किल में तैनात नितेन्द्र बिश्नोई पर बाइक चोरी का आरोप प्रमाणित होने के बाद एसपी गौतम ने उसे बर्खास्त कर दिया।

दूसरी ओर नोखा पुलिस थाने में तैनात एसआई रामावतार मीणा की शराब के ठेके में पार्टनरशिप पाई जाने के बाद उसे निलंबित कर मुख्यालय पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में श्रीडूंगरगढ़ थाने सब इंस्पेक्टर, कोटगेट थाने के सब इंस्पेक्टर व नोखा थाने में तैनात प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर को निलंबित किया जा चुका है। ऐसे में पुलिस विभाग में‌ सफाई अभियान चल रहा है।

एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि सदर थाने में तैनात रहे कांस्टेबल नितेंद्र विश्नोई को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। दो माह पूर्व आरोपी पर एक मोटरसाइकिल चोरी का आरोप लगा था। सीसीटीवी फुटेज में चोरी का आरोप प्रमाणित था। उसी वक्त उसे सस्पेंड कर दिया गया था। मामले में उसके खिलाफ चालान भी हो गया। अब जांच के बाद उसे सेवा से भी बर्खास्त कर दिया गया है। 

वहीं नोखा थाने में तैनात एएसआई रामवतार मीणा पर शराब ठेके में मिलीभगत का आरोप लगा है। शिकायत मिलने पर उसे निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच चल रही है। 

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562