Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

तीन वर्षो से फरार चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

India-1stNews






बीकानेर,28 अगस्त। दो घरों में चोरी करने के मामले में तीन वर्षो से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई बज्जू पुलिस ने थानाधिकारी रामकेश मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में 19 अगस्त 2020 को प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि वह अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर के आगे सो रहे थे। इसी दौरान रात के समय में अज्ञात चोर उसके घर में घुस ओर 15 हजार के करीब नकदी,सोने-चंादी के आभूषण चोरी करके ले गया।


वहीं एक अन्य पडौसी ने भी इस सम्बंध में बताया था कि अज्ञात चोर उसी रात को उसके घर से भी नकदी और आभूषण ले गए। जिस पर पुलिस टीम ने तीन वर्षो से चोरी के मामले में फरार चल रहे चक 8 घड़सवाना के रहने वाले हनुमानराम पुत्र कालुराम नायक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुछताछ में गजनेर, कोलायत, बज्जू क्षेत्रों के कई चोरियों की वारदातों को कबूला है। आने वाले दिनों में और भी कई चोरियों के राज से पर्दा उठ सकता है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562