Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए इस वक्त की बड़ी खबर, फ्यूल सरचार्ज के करंट से मुक्त होंगे सभी घरेलू बिजली उपभोक्ता !

India-1stNews





जयपुर: प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है. फ्यूल सरचार्ज के करंट से सभी घरेलू बिजली उपभोक्ता मुक्त होंगे ! 200 यूनिट से अधिक उपभोग पर भी फ्यूल सरचार्ज नहीं लेने की कवायद. वित्त विभाग के निर्देश पर ऊर्जा विभाग में विस्तृत प्रस्ताव तैयार हो रहा है. 

संभवतया,1-2 दिन में हाईलेवल से इस 'राहत' की बड़ी घोषणा हो सकती है. दरअसल, अभी 200 यूनिट तक उपभोग पर उपभोक्ता का फिक्स चार्ज है. ईडी, अरबन सेस, फ्यूल सरचार्ज समेत सभी तरह के टैक्स माफ हैं. 

राज्य सरकार के स्तर पर टैक्स का यह भार वहन किया जाता है. ताजा प्रस्ताव से उन 8 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को भी  राहत मिलेगी. जिनका मासिक बिजली उपभोग 200 यूनिट से अधिक है. 




 

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562