Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गोदाम से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews





बीकानेर। कोटगेट पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रोली चोरी प्रकरण में कार्रवाई करते हुए चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ट्रोली बरामद की है। पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में अब तक तीन चोरों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही ट्रैक्टर व ट्रोली दोनों के बरामद भी कर लिया है। दरअसल, 30 जुलाई को खेमचंद ने रिपोर्ट दी कि रोड नंबर चार रानी बाजार इंडस्ट्रीयल एरिया में अल्ट्राटेक सीमेंट का डीपो है। जिसमें 19 जुलाई को अपना ट्रैक्टर व ट्रॉली छोड़ा था। उसी शाम कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। खेमचंद ने रिपोर्ट में शक जताया था कि उसके डीपो में काम करने वाले रामरतन, अमराराम व मालाराम ले जा सकते है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल से लेकर आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किये। जिनके सहायत से चोरों को चिन्हित कर मुखबीर की सूचना से रानी बाजार में किराये के मकान में रहने वाले आरोपी रामरनत पुत्र उदाराम दस्तयाब कर पूछताछ की गई। आरोपी ने ट्रैक्टर चुराना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी रामरतन को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के दौरान ट्रैक्टर बरामद किया। उसके बाद इस प्रकरण में अमरचंद उर्फ अमराराम निवासी पिथरासर को गिरफ्तार किया। आरोपी की सूचना से आरोपी के खेत पिथरासर से ट्रैक्टर की ट्रॉली बरामद की।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562