Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

दीवार फांदकर घर में घुसे, कीमती सामान ले फरार, कैमरे में वारदात कैद

India-1stNews





बीकानेर। शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। 27 अगस्त की रात करीब 11 बजे सदर थाना इलाके में चोरों ने एक मकान की दीवार फांदकर चांदी के बरतनों,कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। परिवार को सुबह चोरी का पता चला। प्राप्त जानकारी के अनुसार शार्दूलगंज इलाके के डी 18 में रहने वाले माइंस करोबारी के रोजाना की तरह सभी परिजन रात को दरवाजा बंद कर सो गया था। रात 11 बजे के करीब सात-आठ चोर दीवार फांदकर घर में घुसे, जिसका किसी को पता नहीं चला। इसके बाद चोर किचन की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए और किचन से चांदी के बर्तन चोरी कर फरार हो गए। इस घटना का परिवार को सुबह पता चला, जब पीड़ित की पत्नी चार बजे उठी तो उसने देखा कि एक कमरें का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित की पत्नी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। चोरी की पूरी वारदात घर के ऊपरी हिस्से में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दीवार फांदकर सात-आठ चोर घर में घुसे और घर के कई कमरों के ताले तोड़ने के प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।चोरों ने जाते जाते घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड दिए, कम्प्यूटर में लगी हार्डडिस्क निकाल ली। पीड़ित ने घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और घर के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement