Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बेखौफ बदमाशों ने गंगाशहर के युवक को चाकू घोंपा, एक कि मौत, एक घायल

India-1stNews







बीकानेर। शहर में पिछले दो दिनों से बदमाशों ने जमकर आंतक मचा रखा है। अभी दो दिन पहले ही बदमाशों ने एक घर में दारु की बोतले फैकी तो वहीं कल एक युवक को बदमाशों ने बुरी तरह से पीटा। वहीं गुरुवार शाम को दो युवक मूृर्ति सर्किल पर एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी वहा अन्य युवक आये और किसी बात को लेकर आपस में बोलचाल हो गई। इसमें सामने वाले युवक ने चाकू निकालकर दोनों युवक को चाकू मारा जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक बुरी तरह से घायल है। घायल हो पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर मृतक के परिजन पहुंच चुके है। मिली जानकारी के अनुसार गंगाशहर में रहने वाले यश ओझा नामक युवक व सुभाषपुरा का रहने वाले प्रियांशु दोनों मृति सर्किल स्थित चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे तभी किसी बात को लेकर अन्य युवक से बोलचाल हो गई इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकाला कर वार कर दिया जिसमें यस ओझा की मौत हो गई और प्रियांशु बुरी तरह से घायल हो गया।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562