Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

एसपी के बाद अब आईजी ने किया एसआई को निलंबित

India-1stNews





बीकानेर। एसपी तेजस्वनी गौतम द्वारा निलंबित किए गए दो सब इंस्पेक्टरों की चर्चा अभी थमी नहीं थी, इतने में एक और सब इंस्पेक्टर आईजी ओमप्रकाश पासवान के कोप का शिकार हो गया है। मामला नोखा थाने से जुड़ा है। आईजी ओमप्रकाश ने नोखा में तैनात प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार पुत्र चैनाराम को निलंबित कर दिया है। 

बताया जा रहा है कि रमेश कुमार के पास दहेज प्रताड़ना का मामला आया था। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय परिवादिया से ही दुर्व्यवहार किया। शिकायत आईजी तक पहुंची तो आईजी ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच खोल दी। मामले की जांच रेंज ऑफिस में तैनात एडिशनल एसपी अंजुम कायल को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562