Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

युवक को नग्न कर बेरहमी से पिटाई कर वीडियो वायरल मामले में दो गिरफ्तार

India-1stNews





बीकानेर। बंधक बनाकर मारपीट कर वीडियो बनाने के मामले में जिले की रणजीतपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुल्जिमों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ओसिया निवासी अशोक पुत्र हरिराम बिश्नोई ने मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें उसने बताया कि उसके साथ मारपीट कर वीडियो बना लिया। आरोपियों द्वारा वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जा रही है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थानाधिकारी भूपसिंह सहारण की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शंकरलाल निवासी गज्जेवाला व अनिल निवासी करणेवाला को गिरफ्तार किया। आरोपियों को गिरफ्तार करने में कांस्टेबल गणेश कुमार की विशेष भूमिका रही। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562