Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बार बार बिजली कटौती से शहर में लोग परेशान, ये लापरवाही आई सामने

India-1stNews





बीकानेर। विद्युत प्रसारण निगम के ग्रिड सबस्टेशन में दो दिन से हो रही लापरवाही से बीकानेर शहर उपभोक्ता परेशान हो गए है। छुट्टी के दिन रविवार रात 3 बजे से ही बिजली गुल होने से लोगों की नींद उड़ गई। आज दिन में भी तीन बार बिजली ने लोगों को उमस भरी गर्मी में रहने को मजबूर कर दिया।


प्रसारण निगम के जयपुर रोड स्थित 400 केवी जीएसएस में शुक्रवार को शाम 5 बजे अचानक तीन चौथाई शहर की बिजली बन्द हो गई। बताया जा रहा है कि जीएसएस के जम्पर के फेल होने से शहर में रात साढ़े 10 बजे बिजली बहाल हो सकी। इस दौरान उपभोक्ता लगातार फोन कर बिजली बहाल होने के बारे में जानकारी लेते रहे।

शनिवार की रात 3 बजे 400 केवी जीएसएस के लाइन आइसोलेटर में प्रोब्लम आने से अचानक बिजली गुल हो गई जो रविवार सुबह साढ़े 8 बजे चालू हो पाई। रविवार को ही ओवरलोडिंग व 220 केवी जीएसएस में टिपिंग होने से दोपहर ढाई बजे दो तिहाई शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई जो आधे घंटे बाद बहाल हो पाई। रविवार को ही 400 केवी जीएसएस में ओवरलोडिंग के कारण 5 बजकर 20 मिनिट पर पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बन्द हो गई। करीब 5.45 बजे शहर के कुछ हिस्सो में बिजली चालू हो पाई, पूरे शहर में 6.35 बजे बिजली बहाल हो पाई।  ऐसे ही हर इलाकों में घँटे दो घँटे से बिजली कटौती की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement