Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

राजोरिया ने संभाला संभागीय आयुक्त का पदभार, फ्लेगशिप योजनाओं की जानी प्रगति

India-1stNews





श्रीमती राजोरिया ने संभाला संभागीय आयुक्त का पदभार

फ्लेगशिप योजनाओं की जानी प्रगति, कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की

बीकानेर, 6 अगस्त। भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती उर्मिला राजोरिया ने रविवार को संभागीय आयुक्त का पदभार संभाला। श्रीमती राजोरिया इससे पूर्व राजफेड में प्रबंध निदेशक थी।

जिला कलेक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल ने उन्हें कार्यभार सौंपा। इस दौरान महानिरीक्षक (पुलिस) श्री ओमप्रकाश तथा अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्री एएच गौरी मौजूद रहे। 


इस दौरान श्रीमती राजोरिया ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति तथा संभाग में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की समस्त प्राथमिकताएं ही उनके लिए प्राथमिकताएं रहेंगी। उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल, इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना तथा मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा निशुल्क फूड पैकेट योजना की समीक्षा की। साथ ही संभागीय आयुक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के कार्यों का फीडबैक लिया। इससे पहले पर जिला कलेक्टर ने श्रीमती राजोरिया की अगवानी की तथा पुष्पगुच्छ भेंट किया। संभागीय आयुक्त कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका सम्मान किया गया।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement