Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

अमानत में रखे गहने, कागजात, चैक वापस नहीं लौटाने का आरोप, गंगाशहर थाने पहुंचा मामला

India-1stNews




बीकानेर। ब्याज पर पैसों के लेनदेन को लेकर मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में पुरानी लाईन निवासी ईमीचंद प्रजापत ने रानी बाजार निवासी अमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कुम्हारों के मौहल्ले पुरानी लाईन गंगाशहर में एक जनवरी 2013 से 19 अगस्त 2020 के बीच की बताई है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि अमित कुमार ब्याज पर पैसे देने का काम करता है। परिवादी ने भी अपने जरूरत के समय व्यवसाय के लिए बार-बार उससे पैसे लिए। परिवादी ने बताया कि उसने जो भी पैसे लिए वो ब्याज सहित लौटा दिए लेकिन इसके बाद भी अमित कुमार अमानत के रूप में रखे गहने, खाली स्टांप, चैक, मकान के कागजात आदि अपने कब्जे में लिए है जिन्हें कई मर्तबा मांगने पर भी नहीं दिए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement