Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

हजारों नशीली गोलियां और डोडा से जुड़े मामले में आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews







बीकानेर,16 अगस्त। अवैध मादक पदार्थो के मामले में तीन वर्षो से फरार चल रहे युवक को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में बज्जू पुलिस ने की है। थानाधिकारी रामकेश मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज अनूपगढ़ से 31 वर्षीय धर्मपाल पुत्र नारायण को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ जारी है।


यह है मामला-
23 जुलाई 2020 को बज्जू पुलिस द्वारा 114वीं बटालियन बीएसएफ के जवानों की बॉर्डर एरिया के जग्गासर गांव के पास संयुक्त नाकाबंदी की गयी थी। इसी दौरान जोधपुर नम्बर की एक बोलेरो गाड़ी आयी। चालक ने नाकाबंदी तोड़कर भागने का प्रयास किया। जिसके चलते थोड़ी सी दूरी पर जाने पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी। जब तक टीम गाड़ी के पास पहुंची तो दोनो आरोपी जो गाड़ी में थे वो फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी में से 25 हजार नशीली गोलियां और पांच किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त किया। जिसके बाद पुलिस ने जांच के दौरान दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और ट्रेस आउट कर एक युवक को गिरफ्तार किया। इस मामले में तीन वर्षो से से धर्मपाल फरार चल रहा था। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी रामकेश मीणा,श्रवण राम,जोगेन्द्र जाखड़,सम्पतलाल सींगड़ शामिल थे।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562