Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

दो वाहन आपस में भिड़े, हादसे में पांच घायल, एक को किया पीबीएम रैफर

India-1stNews





बीकानेर। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में दो वाहनों के आपस में भिड़ने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में पांच जने घायल हो गए। जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसको पीबीएम रैफर किया गया है।  मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा श्रीडूंगरगढ़ में खाकी धोरा से थोड़ा आगे बिग्गा बास हाइवे पर हुआ। जहां दो गाडिय़ां आपस में भिड़ गई। हादसा इतना गंभीर था कि अभी तक हादसे में घायल हुए पांच जनों से एक की भी पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर लोगों ने घायलों को निकाल अस्पताल पहुंचाया तथा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवे पर क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को किनारे किया। बताया जा रहा है कि घायलों में एक की हालत गंभीर है। उसको पीबीएम रैफर किया गया है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562