Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान एग्रो इंडस्ट्री के चेयरमैन रामेश्वर डूडी को ब्रेन हेमरेज़, अशोक गहलोत भी पहुंचे अस्पताल

India-1stNews




जयपुर। रविवार सुबह सुबह जयपुर से बुरी खबर सामने आ रही है। क्षेत्र के दिग्गज किसान नेता और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रामेश्वर लाल डूडी की रविवार सुबह तबियत बिगड़ गई और उन्हें जयपुर के मंगलम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि डूडी को ब्रेन हेमरेज हुआ और सीएम अशोक गहलोत भी हॉस्पिटल पहुंच गए है। हालांकि अब तबियत में सुधार की सूचना भी आ रही है। बीकानेर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, श्रीडूंगरगढ़ से कांग्रेस नेता हरिराम बाना, कांग्रेस नेता मूलाराम भादू अपने स्थानीय कार्यक्रम स्थगित कर जयपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।पीसीसी महासचिव राजेन्द्र मूँड भी जयपुर के लिए रवाना


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर SMS हॉस्पिटल की एक टीम गठित, चिकित्सकों की ये टीम करेगी ऑपरेशन, गहलोत के साथ मंत्री रामलाल जाट , केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत भी हॉस्पिटल में मौजूद, शुभचिंतक और समर्थक भी कर रहे उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना

खबर अपडेट की जा रही है





Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562