Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म मामले में पिता गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर। पुलिस ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी रिपोर्ट पीडि़ता के मामा ने चूरू के महिला थाने में दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक पीडि़ता की मां की मौत के बाद आरोपी पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं जब वह गर्भवती हुई तो गर्भ निरोधक गोलियां देकर गर्भ गिरा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग का मेडिकल मुआयना करवाया। रेप के आरोपी पिता को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया गया। जिस पर पुलिस को आरोपी के मोबाइल की लोकेशन मिली। जिस पर पुलिस ने तुरंत आरोपी पिता को चूरू से गिरफ्तार कर लिया। जिसका दोपहर में डीबी अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562