Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बैंक से बड़ी चोरी, काउंटर पर रखा रुपयों से भरा बैग ले गया बालक

India-1stNews






बीकानेर। लूणकरणसर कालू रोड स्थित एसबीआई बैंक से एक बालक रुपयों से भरा बैग पार कर ले गया। दिन दहाड़े हुई इस घटना का पता चलते ही बैंक कर्मचारियों के होश उड़ गए। वहीं पुलिस आरोपी बालक की तलाश में लगी है। जानकारी के अनुसार कल दोपहर करीब पौने एक बजे पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी कालू रोड स्थित बैंक में रुपए जमा कराने आया । व्यस्तता के चलते कैशियर ने रुपयों के बैग को एक तरफ रख दिया। तकरीबन सवा एक बजे देखा, तो बैग गायब था। बैंक कर्मचारियों ने बैंक में तलाशा लेकिन बैग नहीं मिला, तो अचानक हुए इस घटनाक्रम से बैंक कर्मियों के होश फाख्ता हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना लूणकरणसर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बैंक में लगे सीसीटीवी खंगाले तो फुटेज में एक बालक बैग उठाकर ले जाते हुए दिखाई दिया। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बालक की तलाश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement