Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

राजपूत करणी सेना की मीटिंग में फायरिंग, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गोली

India-1stNews




उदयपुर: उदयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है. श्रीराजपूत करणी सेना की बैठक के दौरान फायरिंग हुई. फायरिंग में प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली लगी। शहर के बीएन संस्थान परिसर में बैठक चल रही थी. बैठक में मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ा. पुलिस को सूचना दी गई.

भीड़ ने गोली मारने वाले आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना रविवार (13 अगस्त) को भूपाल नोबल्स (बीएन) यूनिवर्सिटी में दोपहर 1 बजे की है।

जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सिटी में विभिन्न मांगों को लेकर हुए कार्यक्रम में आरोपी दिग्विजय सिंह भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि दिग्विजय राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का पूर्व जिला अध्यक्ष रहा है। दिग्विजय सिंह और भंवर सिंह के बीच आपसी मतभेद भी बताए जा रहे हैं।


आरोपी दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना में उदयपुर जिलाध्यक्ष रह चुका है। इसके बाद पिछले 3 साल से वह श्री राजपूत करणी सेना में जिलाध्यक्ष था। जिसके प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह सलाडिया है। आरोपी को करीब 4 महीने पहले ही श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया था।

बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही वह नाराज चल रहा था। उसने प्रदेश पदाधिकारियों के सामने कभी खुलकर नाराजगी व्यक्त नहीं की, लेकिन आज यूनिवर्सिटी में मौका पाकर प्रदेशाध्यक्ष पर फायरिंग कर दी। वर्तमान में आरोपी आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़ा हुआ था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement