Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

रामझरोखा कार्यालय का हुआ शुभारम्भ, रविवार से प्रचार-प्रसार होगा शुरू

India-1stNews





बीकानेर में नवम्बर माह में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्यजी महाराज का आगमन होने जा रहा है। 19 नवम्बर से 27 नवम्बर तक रामझरोखा कैलाशधाम द्वारा संचालित सियाराम गौशाला में 108 कुंडीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन होगा। इस वृहद आयोजन हेतु शनिवार को सियाराम बाबा के आशीर्वाद से सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में पूजनीय श्री गुरु महाराज श्रीरामदासजी महाराज के सान्निध्य में पीठाधीश्वर श्री सरजूदासजी महाराज द्वारा कार्यालय का शुभारम्भ किया गया। पीठाधीश्वर श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि कार्यालय का समय सुबह नौ से शाम 6 बजे तक रहेगा। रविवार से आयोजन हेतु प्रचार-प्रसार शुरू किया जाएगा। इस अवधि में आयोजन से संबंधित कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर विनोद जोशी, किशन व्यास, सत्यदेव शर्मा, विमल दम्मानी, श्रीभगवान अग्रवाल, मन्नू सेवग, नवदीप बीकानेरी, उत्तम भाटी, राजू, पूनम प्रजापत, सुरेंद्र राजपुरोहित एवं दीनदयाल गहलोत आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement