Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

उपेन यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा बेरोजगारो ने किया बीकानेर शिक्षा निदेशालय का घेराव

India-1stNews





राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा बेरोजगारों ने निदेशालय का घेराव किया। घेराव के बाद पुलिस प्रशासन की मध्यस्थता में पांच सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने उपेन यादव के नेतृत्व में निदेशक कानाराम को ज्ञापन सौंपा। उपेन यादव ने बताया कि पीटीआई भर्ती में चयनित अभ्यार्थियों के जल्द जिला आवंटन करके इसी महीने में नियुक्ति दी जाए। पीटीआई भर्ती में फर्जी अभ्यर्थियों को बाहर करके कानूनी कार्रवाई की जाए। नई स्कूल व्याख्याता, सेकंड ग्रेड, पीटीआई, प्रयोगशाला सहायक, कंप्यूटर अनुदेशक लाइब्रेरियन, चतुर्थ कर्मचारियों की भर्ती की विज्ञप्ति और रीट पात्रता की विज्ञप्ति जल्द से जल्द जारी की जाए।

निदेशक कानाराम दिया आश्ववासन

निदेशक कानाराम ने कहा कि उन्होंने पीटीआई भर्ती में चयनित 115 अभ्यर्थियों के संबंध में कर्मचारी चयन बोर्ड को पत्र भेजकर पुनः जांच करके रिपोर्ट मांगी है। बोर्ड से निदेशालय को रिपोर्ट मिलते ही 5 दिन के अंदर जिला आवंटन व पदस्थापन आदेश जारी कर देंगे। वहीं राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि फर्जी अभ्यर्थियों को बाहर करते हुए योग्य अभ्यर्थियों का जल्द से जल्द जिला आवंटन करके नियुक्ति दी जाए। जल्द से जल्द शिक्षा विभाग में रिक्त पदों पर नई भर्तियां की विज्ञप्ति निकाली जाए। जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement