Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

दिनदहाड़े महिला का हुआ मर्डर, महिला की पत्थर से वार कर हत्या

India-1stNews





बीकानेर। सदर पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। फिलहाल शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार घटना एक्सरे गली की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची हुई है। जानकारी के अनुसार मृतका का नाम सुमन बताया जा रहा है। जो पेशे से नर्स बताई जा रही है। जिस के सिर पर गंभीर चोटें लगी हुई है। प्रथमदृष्या ऐसा प्रतीत हो रहा है किसी ने पत्थर से सिर पर वार किया है, जिससे सिर में गंभीर चोटें लगी और अत्याधिक खून निकलने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मौके पर है और जांच कर रही है। घटना स्थल पर मौजूद सदर सीओ शालिनी बजाज के अनुसार पृथमदृष्या पारिवारिक विवाद के चलते महिला की हत्या की गई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला राजगढ़ निवासी है। पति पर हत्या का शक भी जताया जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement