Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर में घर के आगे गली में खड़ी बोलेरो गाड़ी चोरी

India-1stNews






बीकानेर में वाहन चोरियों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आज गंगाशहर से बोलेरो चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नंदु शर्मा पुत्र प्रयागदत शर्मा ने अज्ञात चोर के खिलाफ गंगाशहर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि उसकी बोलेरो गाड़ी नं. आरजे 07 टीए 3584 है। गाड़ी को उसने बिजली बोर्ड बीकानेर में प्राइवेट ठेके पर लगा रखी है। 20 अगस्त की रात को उसकी गाड़ी को ड्राईवर रामचन्द्र ने अपने घर खेतेश्वर मंदिर के पास खेतेश्वर बस्ती गंगाशहर में घर के आगे गली में खड़ी की थी। वहां से अज्ञात व्यक्ति ने रात को लॉक तोड़कर गाड़ी को चोरी कर ले गया। सारे कागजात गाड़ी के अंदर ही थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562