Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल की मौत

India-1stNews





बीकानेर। ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार लूणकरणसर के नाथवाणा रेलवे स्टेशन के पास प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। हादसे की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कपूरीसर और पीपेरा के रहने वाले थे युवक-युवती । पुलिस के अनुसार दोनों के ही परिजनों को इसकी सूचना दी गई है।



क्षेत्र के महिपाल सिंह राठौड़ ने बताया की नाथवाणा रेलवे स्टेशन से 2 किलोमीटर दूर मलकीसर की तरफ ये हादसा हुआ।मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे पिलर नंबर 231/ 2 के पास एक युवक व युवती की रेल से कट जाने से मौत हुई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच रही है।सुबह जब यहां से ट्रेन गुजरी, उसके बाद ये शव देखे गए। इस बारे में रेलवे को सूचना दी गई। जिसके बाद रेलवे अधिकारी भी पहुंच गए। दोनों के शव लूणकरणसर मोर्चरी पहुंचाए जा रहे हैं। जहां पोस्टमार्टम होगा। शव कई हिस्सों में कट गया है।मृतक लूणकरणसर के चक आरडी 232 निवासी मांगीलाल पुत्र पूर्णाराम शर्मा है। वो कपुरिसर गांव में खेत मे काम कर रहा है। वो 22 साल का है। इसी खेत के आसपास किसी दूसरे खेत में 19 साल की कौशल्या कुम्हार भी काम करती थी। कौशल्या मूल रूप से हनुमानगढ़ के डबलीराठान की रहने वाली थी। दोनों साथ कैसे पहुंचे? इसकी जांच हो रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562