Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

राह चलते आम जनो से मोबाईल छिनने की वारदात को देते थे अंजाम, 13 मोबाइल बरामद

India-1stNews







बीकानेर। मोबाइल चोरों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईजी बीकानेर और एसपी बीकानेर के निर्देशन पर बीछवाल पुलिस ने की है। पुलिस ने शहर में आमजन,पैदल चलने वाले राहगीरों से झपटा मारकर मोबाइल छीनने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को लगातार ऐसी घटनाओं की जानकारी मिल रही थी। जिस पर पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और सीसीटीवी फुटैज के माध्यम से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 13 मोबाइल बरामद किए गए है।

बता दे कि इस सम्बंध में 11 सितम्बर केा शिश्पाल ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि एफसीआई गोदाम से स्टेशन लालगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आए और उसके आगे बाइक लगाकर जेब में रखा मोबाइल छीनकर ले ले गए। प्रार्थी ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। पुलिस ने जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए आरसीपी कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय चन्द्र कुमार और आईजीएनपी कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय हर्ष कटियार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुछताछ जारी है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि पुछताछ में कई ओर वारदातों के राज से पर्दा उठ सकता है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562