Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर पुलिस का दिखा एक्शन, 17 लोगों को किया गिरफ्तार

India-1stNews





बीकानेर। मुक्ताप्रसाद पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एरिया डॉमिनेंस अभियान के तहत थाना स्तर पर 24 पुलिसकर्मियों द्वारा की गयी। पुलिस टीमों ने 6 आरोपियों को अलग-अलग मामलों में, 7 असमाजिक तत्वों को और 4 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने जघन्य एससी एसटी के प्रकरण में कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले यूसूफ अली पुत्र बसीर मोहम्मद, पूगल के रहने वाले आसूराम, सचिन शर्मा, महबूब अली को जुआ प्रकरण में गिरफ्तार किया है। वहीं शांतिभंग में महेश्वर मंडल, नवरतन कुमार, रवि कुमार,रामकुमार,असरफ अली, बृजमोहन, महेश स्वामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562