Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर थाना क्षेत्र से करीब 25 हजार लीटर बायो डीजल जब्त

India-1stNews





बीकानेर। अवैध बायो डीजल पर बीकानेर पुलिस व डीएसओ द्वारा कार्रवाई की गई। जहां गंगाशहर थाना क्षेत्र से करीब 25 हजार लीटर बायो डीजल जब्त किया गया है। एडीशनल एसपी दीपक शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई रसद विभाग द्वारा की गई, जिसमें डीएसटी टीम का सहयोग रहा। फिलहाल रसद विभाग यह पता लगा रही है कि यह बायो डीजल कहां से लाया गया और किस उद्देश्य से स्टोरेज कर रखा था और कहां बेचा जा रहा था? जानकारी के अनुसार पानी की जैसी टंकियों में लगभग 25 हजार लीटर डीजल मिला है। वहीं, नोखा में भी इस प्रकार की कार्रवाई हुई है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562