Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

युवक को निवस्त्र कर बेरहमी से पीटा , घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस आयी एक्शन में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

India-1stNews






बीकानेर। बदमाशों के हौसल इतने बुलंद हो गये कि अब मारपीट का वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी करते नजर आते है। ऐसा ही एक वीडियों जिले के महाजन गांव से सामने आया है। जहां पर कुछ लड़के एक युवक के हाथ बांधकर उसके साथ बुरी तरह से पिटाई कर रहे है। युवक को पहले बांधा फिर उसको बुरी तरह से पीटा और वीडियों को वायरल किया। मिली जानकारी के अनुसार छत्तरगढ़ के 525 आरडी का रहने वाला गफ्फर खां अपने दोस्त के साथ महाजन आया था। बाद में महाजन निवासी दीनू नायक, बाबूलाल मेघवाल, सोनू मेघवाल व रोशन मेघवाल को उसके एक घर में ले गये जहां पर उसको दो जनों ने निवस्त्र कर बेलटों से पीटा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अलर्ट मोड पर आई है और आरोपियों की तलाश में जुटी। पिटने से युवक बुरी तरह से घायल हो गया घायल युवक को पीबीएम में भर्ती कराया गया है। अभी तक मारपीट करने का कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।पुलिस ने महाजन निवासी 4 युवकों को  गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562