Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

कार-ऊंट गाड़े में भिड़ंत, ऊंट की मौत, 4 लोग घायल

India-1stNews





बीकानेर। बीकानेर-जयपुर रोड पर श्रीडूंगरगढ़ के पास एक सड़क हादसे में रविवार रात ऊंट की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ऊंट गाड़ा संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में रैफर किया गया है। कार में सवार युवक भी घायल हो गए।

रविवार देर रात हाइवे पर चार कार सवार घायल घायल हो गए व एक ऊंट की मौत हो गई। सेरूणा के पास गाजियाबाद से बीकानेर जा रही कार ने ऊंट गाड़े को टक्कर मार दी। लकड़ी से भरा ऊंट गाड़ा बीकानेर की ओर जा रहा था। टक्कर से लकड़ियां ऊंट पर गिरी जिससे ऊंट की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं ऊंट गाड़ा चालक 34 वर्षीय भंवरा राम पुत्र गिरधर निवासी बांदनु घायल हो गया। उसे पहले श्रीडूंगरगढ़ के सीएचसी ले जाया गया, जहां से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया।

सेरूणा थाने के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि कार सवार 6 जनों में चार जने घायल हो गए। कार सवार गाजियाबाद निवासी इजहार, साकिर, अख्तर व मोहम्मद चांद को भी श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात नेशनल हाइवे पर रास्ता जाम हो गया। जिसे लखासर हाइवे टोल टीम ने पहुंचकर क्रेन की मदद से साफ किया। इस मामले की छानबीन अब सेरुणा पुलिस कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement