Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को दिखाए काले झंडे, 4 हिरासत में, देखे वीडियो

India-1stNews






आज सीएम बीकानेर में रहें। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। जगह-जगह पर सुरक्षा के लिहाज के सख्ताई देखी गयी । युवा मोर्चा को लेकर आज जिला प्रशासन अलर्ट पर रहा। दिनभर युवा मोर्चा के शहर जिला अध्यक्ष वेद व्यास के साथ सीआई रैंक का अधिकारी और कई पुलिसकर्मी मौजूद रहें। जहां-जहां वेद जाता वहां-वहां पुलिसकर्मी साथ देखें गए। जिसको लेकर भी दिनभर शहर में अलग-अलग चर्चाएं चलती रही। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बावजूद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष वेद व्यास और भाजपा नेता अरूण आचार्य के नेतृत्व में भव्यदत भाटी, ऋषि पारीक, दाऊ सेवग, विक्रमादित्य हर्ष ने सीएम गहलोत को गंगाशहर के बोथरा चौक में काले झंडे दिखाए है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इसको लेकर अलग-अलग टीमों में बंटे रहे ओर मौका मिलते ही सीएम को काले झंडे दिखा दिए । मिली जानकारी के अनुसार अलग-अलग टीमों में बंटे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तीन जगह पर सीएम को काले झंडे दिखाए है। काले झंडे दिखाने पर युवा मोर्चा के भव्यदत भाटी, ऋषि पारीक, दाऊ सेवग, विक्रमादित्य हर्ष को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही गंगाशहर थाने के बाहर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का जमघट लगने लगा है।

देखे वीडियो









Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562