Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

दो वर्षीय बालक का बाइक सवार दो बदमाशों ने किया अपहरण, तीन जिलो की 50 पुलिस टीम ने ढूंढ निकाला

India-1stNews







बाबा रामदेव के जा रहे एक परिवार के दो वर्षीय बच्चे के अपहरण करने के मामले में पुलिस ने एक्शन में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई फलौदी पुलिस ने बीकानेर, अनूपगढ़ पुलिस के सहयोग से किया है। बता दे कि कल 17 सितम्बर की शाम को रामदेवरा जा रहे एक परिवार के दो वर्षीय बच्चे विकी को अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। जिसके बाद नापासर निवासी चंदा नायक ने रिपोर्ट दी और बताया कि शाम के समय पर अपनी टैक्सी खड़ी कर भण्डारे के पास गए। इसी दौरान उसके बेटे को किसी ने किडनेप कर लिया। जिसके बाद फलौदी पुलिस एक्टिव हुई। एसपी विनीत कुमार ने इस सम्बंध में जिले में नाकाबंदी करवाई और तुरंत मौके स्थल खिदरत पहुंचे। जिसके बाद एसपी ने बीकानेर और अनूपगढ़ पुलिस को सूचना दी।

सूचना के साथ ही तीनों जिलो की पुलिस टीमें एक्टिव हुई। बीकानेर जिले से करीब 10 टीमे,अनूपगढ़ से तीन टीमें और फलौदी से 50 टीमें बनाई गयी। इन टीमों ने बीकानेर से रामदेवरा रूट पर करीब 100 भण्डारों, बीस हजार आमजनता, 50 से अधिक सीसीटीवी फुटैज चैक किए साथ ही होटलों,बस स्टैंड,संदिग्ध बाइक सवारों को चैक किया। संदिग्ध बाइक व अज्ञात लोगों के आधार पर बालक व अपहरणकर्ताओं की तलाश की गयी।

पुलिस टीमों ने खिदरत, नोखड़ा, दियातरा, कोलायत, नाल, बीकानेर शहर, शोभासर, कानासर, कोडमदेसर, अमरपुरा, पूगल, सतासर, छतरगढ़ में जांच की गयी। इस दौरान सतासर गांव में एक बाइक सवार पपुराम को पुलिस ने डिटेन किया। जिससे पुछताछ की गयी। पुछताछ के दौरान पपुराम ने बताया कि उसके दो भतीजे अशोक व राजपाल ने दो वर्षीय बच्चे का अपहरण किया है। सिजके बाद पुलिस ने आरोपी के बताए गए क्षेत्रों में तलाशी शुरू की और बसों को चैक किया।

इस दौरान रोड़वेज बस में आरोपी व बच्चा मिला। पुलिस ने दोनो को दस्तयाब किया और पुछताछ की। पुछताछ के बाद अशोक पुत्र घनशम नायक,राजपात पुत्र रामचन्द्र नायक निवासी अनूपगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पपुराम के पास से एक श्रीगंगानगर नम्बर की बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि इस पूरे सर्च के दौरान आमजन का भूरपूर सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement