Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

अशोक गहलोत ने दी स्वीकृति: स्पोर्ट्स स्कूल्स के खिलाड़ियों को गणवेश के लिए अब प्रतिवर्ष मिलेंगे 8150 रुपये

India-1stNews





- गणवेश की राशि में 8 गुना से अधिक की हुई बढ़ोतरी



जयपुर, 1 सितंबर। राज्य में खेलों के प्रति वातावरण तैयार करने और खिलाड़ियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार निरन्तर अहम निर्णय ले रही है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इसी क्रम में सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर सहित राज्य के अन्य स्पोर्ट्स स्कूल में अध्ययनरत आवासीय छात्र खिलाड़ियों को गणवेश के लिए प्रतिवर्ष 1000 रुपये के स्थान पर अब 8150 रुपये दिये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।  

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर में विगत 40 वर्षों से गणवेश की दर 1000 रुपये प्रतिवर्ष निर्धारित है, जिसे अब परिवर्तित किया गया है। उक्त स्कूल के साथ ही राज्य के अन्य स्पोर्ट्स स्कूल में अध्ययनरत आवासीय खिलाड़ियों को भी गणवेश के लिए बढ़ी हुई राशि दिए जाने की मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी है। 

श्री गहलोत की इस स्वीकृति से स्पोर्ट्स आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत खिलाड़ियों को अपनी तैयारी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे वे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएंगे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement