Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: बीजेपी नेता से पुलिस ने की धक्का मुक्की ! वायरल हो रहा है वीडियो

India-1stNews






बीकानेर। प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीकानेर में सियासत गरमा गई है। बीते दिनों कांग्रेस के नेताओं द्वारा फर्जी मतदाता जुड़ने की बात को लेकर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जिसमें कांग्रेस नेताओं द्वारा फर्जी वोट जोड़ने की बात कही गई। कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए आप का पलटवार करते हुए भाजपा ने भी फर्जी वोट जोड़ने का आरोप लगाया और वोटर लिस्ट जांच करवाने की बात कही।

भाजपा नेता अरुण आचार्य ने इस पूरे प्रकरण को लेकर लगभग एक सप्ताह पहले मुख्य निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग को मेल लिखा साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी को भी फर्जी मतदाताओं की जांच करने की बात कही इस पूरे मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जांच पूरी कर बताया गया कि बीकानेर में कोई भी फर्जी मतदाता नहीं है इस मसले को लेकर भाजपा नेता अरुण आचार्य जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल से मिलने पहुंचे और उनसे बातचीत की इस दौरान भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी सवालों का जवाब न देकर गुस्सा हो गए और उन्होंने अपना आपा खो दिया व वार्ता बीच में छोड़कर बाहर निकल गए।

भाजपा नेता अरुण आचार्य द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में उनके साथ बदसलू की गई इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement