Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

दो मासूम बहनों की नहर में डूबने से मौत

India-1stNews




बीकानेर। जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों की नहर की वितरिका में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द किया है। घटना कोडमदेसर और गजनेर के बीच कानासर वितरिका की है। मौके पर पहुंचे गजनेर पुलिस थानाकर्मियों के मुताबिक सुभाष चौधरी की दो बेटियों की डूबने से मौत हुई है। इनमें बड़ी बेटी आरती साढ़े पांच साल एवं छोटी बेटी दीक्षा साढ़े तीन साल की थी। खाजूवाला निवासी सुभाष चौधरी कोडमदेसर के पास मजदूरी करता है। माना जा रहा है प्यास लगने से बच्चियां पास ही वितरिका में पानी पीने चली गई और डूब गई। इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562