Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

विवाहिता सहित दो मासूमों को चढ़ा जहर, हालत गंभीर

India-1stNews



बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर गांव जालबसर से आई है। यहां एक विवाहिता 30 वर्षीय शेरादेवी पत्नी चेतनराम जाट व उसकी 5 व 2 वर्ष की बेटी को जहर चढ़ा है। विवाहिता के साथ क्या घटना हुई इसकी जांच पुलिस कर रही है। तीनों को परिजन देर रात सीएचसी श्रीडूंगरगढ़ लेकर आए और यहां से पीबीएम बीकानेर रेफर कर दिया गया। एसआई बलवीर मील मामले की जांच कर रहें हैं और उन्होंने बताया कि महिला के पीहर ऊपनी से उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए है। महिला आईसीयू में गंभीर अवस्था में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है जिससे उसका बयान लिया जा सकें। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बालिकाएं ठीक है और बच्चा वार्ड में भर्ती है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562