Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

सज गया दरबार, मंच भी है तैयार, बस कुछ घण्टों का है इंतजार, भजन संध्या में लगेंगे रामसापीर के जयकार

India-1stNews





बीकानेर। भादवा माह प्रारंभ होते ही धार्मिक मेलों व पद यात्राओं का मौसम प्रारंभ हो गया है। हर बार की तरह भादवा माह का गंगाशहर में पहला बाबा रामदेव जी का विशाल जागरण 4 सितंबर को गंगाशहर के गौतम चौक रामदेव जी मंदिर के आगे आयोजित होगा। बाबा रामदेव भक्त मंडल के आयोजनकर्ता श्री मोहन ने बताया जागरण में जोधपुर से संजय पंचारिया एंड पार्टी द्वारा, राजस्थान के सुप्रसिद्ध कलाकार नागौर सिटी से महावीर सांखला, जोधपुर से नरेन्द्र कुमावत सहित अनेक कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। जागरण रात्रि 8 बजे ज्योत के पश्चात शुरू होगा जिसका लाइव प्रशासन भी किया जाएगा।

फ़ोटो पर क्लिक कर सीधे यूट्यूब चैनल पर लाइव जुड़ सकते है


रामदेवरा पैदल यात्रा होगी 14 को रवाना

वही संघ के सदस्यों ने बताया कि गंगाशहर के गौतम चौक रामदेव मंदिर से 14 सितंबर सवा तीन बजे धूमधाम से पैदल यात्रा भी रवाना होगी। पूरे रास्ते अखंड ज्योत भी साथ चलेगी और रामदेव जी महाराज के जयकारों के साथ यात्री जुलुस पूर्वक रवाना होकर रामदेवरा मंदिर पहुंच कर धोक लगाएंगे। बाबा रामदेव भक्त मंडल पैदल यात्रा संघ में शामिल होने वाले श्रद्धालु गौतम मार्ग सिथित कार्यलय में संपर्क कर यात्रा में शामिल हो सकतें है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement