Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

रेलवे ट्रैक पर मिला शव, गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर, मृतक की नहीं हो पाई पहचान

India-1stNews





बीकानेर के उदयरामसर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला है। उम्र लगभग 45 वर्ष है। पटरी के पास शव होने से अनुमान लगाया जाता है कि ट्रेन से गिरने से मौत हुई होगी। जेब के सामान में खुद का पासपोर्ट साइज फोटो भी मिला है लेकिन अभी पहचान नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद असहाय सेवा संस्थान और खिदमतगार सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच कर शव को एंबुलेंस में पीबीएम मोर्चरी पहुंचाया। गंगाशहर थाना पुलिस युवक की पहचान के प्रयास में जुटी है।




हम जानते हैं कि यह उद्वेलित करने वाली सूचना और फोटो है। इसके बावजूद मृतक के परिजनों तक जानकारी पहुंचाने के लिए जरूरी हैं कि इसे सभी परिचितों के साथ शेयर किया जाए। हो सकता है कोई एक इन्हें पहचान लें।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562