Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ी के चालक, सह चालक द्वारा महिला से अपशब्द और दुर्व्यवहार बना विवाद

India-1stNews






बीकानेर। नयाशहर थाना इलाके में निगम की कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ी में कचरा डालने की मामूली बात को लेकर हुए विवाद में गाड़ी चालक,सह चालक द्वारा एक महिला से अपशब्द और दुर्व्यवहार को लेकर मोहल्लेवासियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कि गाड़ी चालक व सहचालक द्वारा महिला के साथ मारपीट भी की गई। मामले को लेकर आसपास मोहल्ले वासियों की भारी भीड़ जमा हो गई जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया‌।
 

सूचना मिलने पर मौके नयाशहर थानाधिकारी मोनिका विश्नोई मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया। जानकारी अनुसार पुष्करणा स्कूल के पास रहने वाले मनोज कुमार किराडू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है कि सुबह कचरा बीनने वाली गाड़ी चालक उनके घर के सामने आया। चालक ने गाड़ी में कचरा डालने के दौरान उसकी भाभी का हाथ पकड़ लिया और उनसे अपशब्द कहना शुरू कर दिए। इस पर देवर मनोज द्वारा आपत्ति जताते हुए ऐसा करने से मना किया इस बात से कचरा गाड़ी चालक नाराज हो गया और उसने मनोज और उसकी भाभी के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। लोगों ने बीच बचाव कर मनोज को उन के चंगुल से छुड़ाया। अचानक हुई इस घटना के बाद मोहल्ले वासी इकठ्ठा हो गए। ओर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर नया शहर प्रभारी मोनिका विश्नोई मय जाब्ता मौके पर पहुंची, और लोगों से समझाइश कर मामले को शांत करवाया।घटना की शिकायत मनोज कुमार किराडू द्वारा नयाशहर पुलिस में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल देवाराम को सौंपी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement