Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में फिर एटीएम लूट का प्रयास, गैस कटर से काटकर किया क्षतिग्रस्त

India-1stNews






बीकानेर। नापासर के गाढ़वाला गांव में शुक्रवार देर रात को अज्ञात चोरों ने यूको बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास किया गया, लेकिन सफल नहीं हो सके। थानाधिकारी संदीप पूनिया ने बताया कि इस संबंध में आदित्य पुत्र दीपेन्द्रनाथ काठजु निवासी नोखा रोड गंगाशहर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह टीएसआई कम्पनी में जिला प्रतिनिधि है। यह कम्पनी सरकारी बैंकों की एटीएम लगाने एवं देखरेख का कार्य करती है। इसके अंतर्गत यूको बैंक गाढवाला परिसर के बाहर एटीएम स्थापित किया है। शुक्रवार देर रात 3 से 3.50 बजे के बीच तीन अज्ञात व्यक्तियों ने एटीएम से नकदी निकालने का प्रयास किया। इस दौरान एटीएम को गैस कटर से क्षतिग्रस्त कर दिया, लेकिन नकदी निकालने में विफल रहे। सीसीटीवी फुटेज देखने पर यह पता चलता है कि यह तीन व्यक्ति बिना नम्बर की सफेद रंग की गाडी में आए। इसमें से एक व्यक्ति एटीएम परिसर में घुसकर गैस कटर से एटीएम को काटने का प्रयास कर रहा था। दूसरा व्यक्ति गाडी में बैठा हुआ था। तीसरा व्यक्ति हथियारनुमा वस्तु के साथ सड़क पर घूमता दिखाई दे रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल राजेश कुमार को सुपुर्द की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562