Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बार एसोसिएशन बीकानेर कराएगा विधि मंत्री की याददाश्त ताजा, बीकानेर में वर्चुअल हाई कोर्ट बेंच स्थापित करने से जुड़ा है मामला

India-1stNews








बीकानेर। शनिवार को बार एसोसिएशन, बीकानेर की अहम बैठक अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आहुत की गई। अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि बीकानेर जिले में हाईकोर्ट की वर्चुअल बैन्च की स्थापना के सम्बन्ध में बार एसोसिएशन बीकानेर द्वारा पूर्व में  विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से  दिल्ली में मुलाकात कर  बीकानेर जिले में 30 सितंबर 2023 तक वर्चुअल हाई कोर्ट बेंच खोलने की मांग की गई थी। मगर निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद भी भारत सरकार द्वारा आज दिनाक तक कोई लिखित में प्रस्ताव जारी नही करने पर बीकानेर संभाग का अधिवक्ता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है।  जिसके संदर्भ में आज बार एसोसिएशन द्वारा आगामी रणनीति तय करने हेतु आज कार्यकारिणी एवं परामर्शदात्री सदस्यों की बैठक बुलाई गई। मिडिया प्रभारी अनिल सोनी एडवोकेट ने बताया कि आज की उक्त बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया जाकर यह निर्णय लिया गया की  बीकानेर में वर्चुअल हाई कोर्ट बेंच खोलने के संदर्भ में बार एसोसिएशन बीकानेर का एक  प्रतिनिधि मण्डल विधि मंत्री से मुलाकात कर विधि मंत्री मेघवाल की याददाश्त ताजा कराएगा और  जल्द से जल्द बीकानेर संभाग में हाई कोर्ट बेंच खोलने की मांग दोहराई जायेगी। सचिव हितेश कुमार छंगाणी ने कहा कि आज के माहोल में यदि हम हाई कोर्ट बेंच नही ला पाए तो आने वाले अगले 5 सालो तक हमारा इंतजार और बढ़ जायेगा। बार काउंसिल सदस्य कुलदीप शर्मा ने कहा कि भारत सरकार बीकानेर, कोटा, उदयपुर सहित 10 स्थानों पर वर्चुअल हाई कोर्ट बेंच खोलने का प्रयास स्वागत योग्य है मगर बीकानेर की मांग सबसे पुरानी है। बजरंग छींपा व ओपी हर्ष ने कहा कि जो लोग बीकानेर में वर्चुअल हाईकोर्ट का विरोध कर रहे हैं। हमें उनका खुलकर विरोध करना होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा,  उपाध्यक्ष साजिद मकसूद, विवेक शर्मा, बलविंदर बिश्नोई, अनिल सोनी, चतुर्भुज सारस्वत व अन्य अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान  सहसचिव मनोज बिश्नोई ( अलाय), शान्ति शर्मा, कोषाध्यक्ष आसू प्रकाश पारीक, सह-कोषाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, पुस्तकालय अध्यक्ष पवन स्वामी, मदन सुरोलिया, महावीर सुरोलिया, रविन्द्र बरड़िया,  दामोदर शर्मा, ओमप्रकाश जोशी, सुखदेव व्यास, जितेन्द्र शेखावत, विनय कुमार त्रिपाठी, गिरीराज सिंह भाटी, मान्वेन्द्र सिंह, अजय जोशी, मनोज भादाणी, अतुल भटनागर, सुनील आचार्य, शिवचंद भोजक, अनिल बिश्नोई, दीपक गौड, हरनाथ सिंह, हरिनारायण सारस्वत, नीलकमल स्वामी, लालदास स्वामी, सरजीत सिंह राठौड़, कपिल नारायण पुरोहित, बलविन्द्र बिश्नोई, शैलेन्द्र शर्मा, कमल सिंह, रूघाराम सारण, संजय गौतम, शिप्रा, रामदयाल गहलोत, सुखाराम दावा, वैंकट व्यास, सुशील भोजक, गिरीराज व्यास, भागीरथ सिंह शेखावत, ललित घारू, ज्ञान प्रकाश मारू, बशीर अहमद खिलजी, घनश्याम जनागल, श्याम पंवार, राशिद अली, विजय पाल चौधरी, हेमन्त सिंह, निर्मल व्यास, श्याम कुलरिया, निर्मल व्यास, ज्ञान, प्रशान्त कच्छावा,  सुमित डूडी, मोहन मोदी, मुमताज अली कुरेशी,पुस्पेंद्र चौधरी आदि अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement