Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

ट्रैन से कटा युवक मौके पर मौत

India-1stNews






बीकानेर। ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत के हादसे लगातार बढ़ रहें है। अभी अभी गांव बेनीसर से एक किलोमीटर श्रीडूंगरगढ़ की ओर हिसार डेमू ट्रेन से कटने से एक जने की मौत हो गई है। ट्रेन में सवार श्रीडूंगरगढ़ निवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन 11.35 पर श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन से निकली और बेनीसर पहुंचने से पहले एक युवक कट जाने की मौत हो गई है। ट्रेन करीब 10 मिनिट रूकी रही और खबर मिलते ही पुलिस एएसआई पूर्णमल ने बताया कि मृतक युवक की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है और उसने सफेद शर्ट व नीला पजामा, लाल रंग की स्लीपर चप्पल पहन रखी है। युवक की अभी तक कोई पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने नागरिकों से पहचान की अपील की है। अगर किसी भी नागरिक को मृतक की पहचान हो तो वह पुलिस को सूचना देवें। आप अपनी सूचना 9414743925 पर एएसआई पूर्णमल को दे सकते है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562