Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews






बीकानेर। जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देशन में नोखा पुलिस ने की है। इस सम्बंध में 27 अगस्त को प्रार्थी महावीर दास ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसका भाई सुरजनदा सुबह गाड़ी लेकर खेत जा रहा था। जैसे ही रामदेवी जी मंदिर के पास पहुंचा तो आरोपी कैंपर गाड़ी लेकर आए और प्रार्थी के भाई की बाइक को कैंपर से टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया। जिसके बाद आरोपियों ने गाड़ी से उतरकर उसके भाई पर लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए आज अणखीसर निवासी भजनगिरी पुत्र ओमगर और श्रवणगिरी को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुछताछ में हमले के समय में प्रयोग ली गई पिकअप को जब्त किया गया है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562