Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर में पिता ने अपने पुत्र सहित अन्य पर लगाया चोरी का आरोप

India-1stNews




बीकानेर। एक पिता ने अपने पुत्र व उसके सहित कुछ अन्य पर घर से जेवरात चोरी करने का आरोप लगाते हुए गंगाशहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार यह मामला भैरु मंदिर के पास खेतेश्वर बस्ती निवासी सुरजाराम ने फतेह खां, अकतर व मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उसके घर में करीब दो माह से थोड़े-थोड़े गहने चोरी हो रहे है। जिसे उसका पुत्र मनोज व उनके दोस्त फतेह पुत्र मोडा खां व अकतर पुत्र सनवर अली ने मिलकर चोरी किये है।चोरी हुए सामान में एक सोने की ठुसी, दो मंगलसूत्र, एक सोने की अंगुठी, चार नग चांदी की पायल, एक जोड़ी कान के झुमर कनौती सहित छह सोने के मोती, एक सोन का फुलड़ा आदि सामान चोरी हो गया। पुलिसे ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562